Toggle Test

कांग्रेस- उपाध्यक्ष विवेक पाराशर सहित लीगल टीम रखेगी चुनाव के दिन शिकायतों पर नज़र

​अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
​अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के कुशल नेतृत्व में आगामी मतदान दिवस, 11 सितंबर 2026 को मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने तथा तुरंत विधिक सलाह व सहायता प्रदान करने के लिए एक सशक्त लीगल टीम का गठन किया गया है।
​यह लीगल टीम मतदान वाले दिन पूरे समय कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर ‘लीगल रूम’ का कार्यभार संभालेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की विधिक बाधा, अनियमितता अथवा गड़बड़ी का तत्काल समाधान कर कांग्रेस प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करना है।
​कंट्रोल रूम में लीगल टीम का मुख्य संचालन पूर्व लोक अभियोजक विवेक पाराशर, पूर्व अपर लोक अभियोजक मंजूर अली, राजेश ईरानी एवं बृजेश कुमार पांडे के अनुभवी नेतृत्व में किया जाएगा।
​इस लीगल टीम में अधिवक्तागण आशीष कटारिया, अनिल कुमावत, दीपक ध्यानचंद, सुरेश गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, बृजेश पांडे, वंशिका सरीन, श्वेता खान, मधु रावत, संजय गौड़, अरशद खान एवं राजेश झारंसी पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे।
​अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया कि कांग्रेस की यह लीगल टीम पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी। यदि किसी भी मतदान केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता या कानूनी समस्या की सूचना प्राप्त होती है, तो यह टीम तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्यवाही कर समस्याओं का निराकरण कर कांग्रेस प्रत्याशियों को राहत दिलाएगी।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment