Toggle Test

Voting Update… केकड़ी, सरवाड़ कई निकायों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में जोरदार उत्साह

अजमेर। नगरीय निकाय चुनाव में अजमेर जिले के 6 निकायों में मतदान जारी है। पहले चरण के तहत नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में मतदान हो रहा है। मतदाताओं की तय समय सुबह 7 बजे से पहले ही कतार लगने लग गई। बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम रहे। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण में होने वाले चुनाव में इन 6 निकायों में 86 हजार 13 मतदाता हैं, जो 471 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 131 पीसांगन नगर पालिका में हैं। जिले के बाकी निकाय अजमेर, पुष्कर, किशनगढ़ निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment