Toggle Test
हमारे बारे में

www.sshakti.in यह शुभदा एनजीओ का एक प्रकल्प है। जो दिव्यांगों के उत्थान में काम करने वाली एक संस्था है। हमारा उद्देश्य ”दिव्यांगों को दुनिया और दुनिया को दिव्यांगों से जोड़ना है”। ताकि समाज के यह दोनों तबके एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सके। साथ ही लोगों को अपने आसपास हो रही गतिविधियों की भी जानकारी मिल सके। यह न्यूज़ पोर्टल केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों की आवाज़, उनके अधिकारों और उनके सम्मान का सशक्त मंच है। हमारा उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन, उपलब्धियों, चुनौतियों, अधिकारों, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल, तकनीक, साइबर क्राइम और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विश्वसनीय एवं सकारात्मक जानकारी समाज तक पहुँचाना है। दिव्यांगजन के लिए उपलब्ध उपकरण और नई तकनीक के बारे में भी बताएंगे। दिव्यांगों के लिए देश में उपलब्ध योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। उनकी मदद की भावना रखने वालों के लिए भी यह पोर्टल सहायक है। ताकि मददगार व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार उनकी मदद कर सके और एक जरूरतमंद को मदद मिल सके। शुभदा दिव्यांग सहायता एक पर्याय है। शुभदा में हम मानते हैं कि दिव्यांगता कोई सीमा नहीं, बल्कि विविध क्षमताओं की पहचान है। इसलिए हमारा प्रयास है कि समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और समान अवसरों की भावना को मजबूत किया जाए, ताकि प्रत्येक दिव्यांगजन सम्मान, स्वाभिमान और समान अधिकारों के साथ अपना जीवन जी सके।
”जानकारी से जागरूकता, जागरूकता से अधिकार और अधिकार से सशक्तिकरण” यही हमारे प्रयास का मूल उद्देश्य है।