“जय श्रीराम”, आदर्श नगर में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला 25 फीट का रावण। हौसलों की ऐतिहासिक उड़ान: पैरा खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया भारत का मान । दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला। इक्वाडोर के चर्च में दर्दनाक हादसा, प्रवचन के दौरान पादरी की मौत आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे!’ दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 50 हजार की सुपारी, विदेश में बसाने का लालच और नेपाल भागने की साजिश!

Toggle Test

“जय श्रीराम”, आदर्श नगर में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला 25 फीट का रावण।

आदर्श नगर में गूंजा ‘जय श्रीराम’, आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जले रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले

11 स्टार क्लब के दशहरा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा पर हुई पुष्पवर्षा, रावण संवाद बना विशेष आकर्षण

शुभदा शक्ति न्यूज़। अजमेर।

अजमेर के आदर्श नगर में मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के उपलक्ष्य में आयोजित दशहरा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 11 स्टार क्लब आदर्श नगर की ओर से आयोजित इस समारोह में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और आतिशबाजी के बीच 25 फुट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक पहुंचे।

भव्य शोभायात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

क्लब सदस्य पीयूष गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी की सजीव झांकियों के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रावण संवाद और आतिशबाजी ने बांधा समां

समारोह का विशेष आकर्षण लंकापति रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार का संवाद रहा। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के 25 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

दस वर्षों से जारी है आयोजन की परंपरा

आयोजकों के अनुसार, 11 स्टार क्लब पिछले लगभग दस वर्षों से आदर्श नगर में दशहरा महोत्सव आयोजित करता आ रहा है। क्लब अध्यक्ष एन.के. यादव के नेतृत्व में दर्शकों की सुरक्षा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन पीयूष गुप्ता ने किया। समारोह के अंत में क्लब अध्यक्ष एन.के. यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

दशहरा महोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।