Trending Story
Advertisement

*17 जुलाई : इतिहास के पन्नों से* 🔹 महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1994 – धूमकेतु शुमेकर-लेवी 9 का पहला टुकड़ा सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति से टकराया, जिसने खगोलशास्त्र में एक नया अध्याय जोड़ा।

 

2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में नया यूरोपीय रिकॉर्ड बनाया।

 

2003 – उत्तर-पूर्व कांगो के बुंजा शहर में हुई जातीय हिंसा में 54 लोगों की जान गई।

 

2006 – अमेरिका के कैप कनैवरल स्पेस सेंटर (फ़्लोरिडा) से अंतरिक्ष में गया डिस्कवरी अंतरिक्ष यान 13 दिन की यात्रा के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटा।

 

2008 – अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइल व हेलीकॉप्टर से हमला किया।

 

🎉 17 जुलाई को जन्में प्रमुख व्यक्तित्व

1997 – पूजा सिहाग – भारत की युवा व कुश्ती में उभरती हुई महिला फ्रीस्टाइल पहलवान।

 

1971 – रवि किशन – लोकप्रिय हिंदी व भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ।

 

1943 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र से सम्मानित वीर भारतीय सैनिक।

 

1923 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के 5वें राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की धर्मपत्नी, साहित्य, कला और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली व्यक्तित्व।

 

🕯️ 17 जुलाई को हुए प्रमुख निधन

2020 –

 

रजत मुखर्जी – भारतीय फिल्म निर्देशक, जिन्होंने ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसी फिल्में बनाई।

 

सी. एस. शेषाद्री – प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ, गणितीय विश्लेषण और बीजगणित में अद्वितीय योगदान।

 

2018 – रीता भादुड़ी – जानीमानी हिंदी फिल्म और टीवी अभिनेत्री, जिन्होंने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया।

 

2013 – बरुन डे – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

 

2012 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।

 

2005 – आई. जी. पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के 14वें गवर्नर।

 

1992 – कानन देवी – भारत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका व फ़िल्म निर्माता।

 

1979 – पंडित लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के मनीषी, कला और विद्वता दोनों में निपुण।

 

1972 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।

 

1928 – अलेक्ज़ेंडर मडीमैन – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और गृह विभाग की समिति के सदस्य।

 

1790 – एडम स्मिथ – प्रसिद्ध स्कॉटिश अर्थशास्त्री, “The Wealth of Nations” के लेखक और आधुनिक अर्थशास्त्र के जनक माने जाते हैं।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu