Toggle Test

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा: 9 सितंबर को मतदान और परिणाम

 

 

 

 

 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि 9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराया जाएगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

 

चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

 

अधिसूचना जारी होगी: 7 अगस्त 2025

 

नामांकन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025

 

धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2027 तक था। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत पद से त्यागपत्र दिया।

 

चुनाव प्रक्रिया:

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66(1) के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित तथा राज्यसभा के मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रपति इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होते।

 

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचक मंडल की अद्यतन सूची तैयार कर ली है, जिसमें सभी सदस्य क्रमबद्ध रूप से सूचीबद्ध हैं। यह सूची राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार व्यवस्थित की गई है।

 

नया उपराष्ट्रपति पाएगा पूरा पांच साल का कार्यकाल

हालांकि धनखड़ ने अपने कार्यकाल के केवल दो वर्ष पूरे किए थे, उनके उत्तराधिकारी को पूरा पांच साल का कार्यकाल मिलेगा, न कि शेष बचा हुआ समय।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment