Toggle Test

*इंदौर बना फिर सबसे स्वच्छ शहर, लगातार आठवीं बार मिला पहला स्थान*

 

 

नई दिल्ली – इंदौर ने स्वच्छता के मामले में अपना वर्चस्व एक बार फिर साबित करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीत लिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों की घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे।

 

इस साल सूरत ने दूसरा और नवी मुंबई ने तीसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि इंदौर को इस बार सुपर लीग 2024-25 में भी शामिल किया गया था, जिसमें शीर्ष 23 शहरों को स्थान मिला। इंदौर ने वहां भी पहला स्थान पाकर अपनी श्रेष्ठता फिर से सिद्ध की।

 

अन्य श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन:

 

3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ।

 

नोएडा और उज्जैन ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

? सर्वेक्षण की मुख्य बातें:

4,500 से अधिक शहरों का मूल्यांकन

 

10 मापदंड और 54 संकेतकों के आधार पर आकलन

 

उद्देश्य: शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और नागरिकों की भागीदारी से बेहतर बनाना

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें