बेसिक में 5352 नियमित विशेष शिक्षकों की होगी नियुक्ति, 80 हजार दिव्यांग बच्चों को मिलेगा लाभ

परिषदीय विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए स्थायी विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश में 5352 पदों पर विशेष शिक्षकों को आवश्यकता अनुसार रखा जाएगा। वर्तमान में संविदा पर 2200 शिक्षकों पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।
यूपी में बेसिक में 5352 नियमित विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। इससे 80 हजार दिव्यांग बच्चों को लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 5352 नियमित विशेष शिक्षकों को रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। बेसिक में लगभग 80 हजार दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।








