Trending Story
Advertisement

दिव्यांगजनों को मिलेंगे मुफ्त में कृत्रिम अंग, यहां रोज लगेगा कैंप, इन डॉक्यूमेंट्स को लेकर आये साथ

दिव्यांगों को मिला नया जीवन:जखनियां में 12 से ज्यादा लोगों को लगाए गए निःशुल्क कृत्रिम अंग

गाजीपुर के सिद्धपीठ औढ़ारी मठ में रविवार को मानव सेवा समिति द्वारा कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

कृत्रिम अंग पाकर दिव्यांगजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि वे सोच भी नहीं सकते थे कि कभी अपने पैरों से चल पाएंगे या हाथों से खा पाएंगे।

नवजीवन कृत्रिम अंग केंद्र के प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने बताया कि उनकी संस्था दुर्घटना में हाथ-पैर खो चुके लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएगी।

दिव्यांगजन को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के लिए तहसील और विकासखण्ड स्तर पर प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह पहल पूरे पूर्वांचल के दिव्यांगजनों के लिए लाभदायक होगी। समाजसेवी बृजभूषण दुबे ने कहा कि यह सेवा अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक होगा।

औढ़ारी मठ में स्थित भगवान शिव के मंदिर में महंत महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के संरक्षण में प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया जाता है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक रमेश यादव ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu