Toggle Test

AI  से रूबरू हुए अजमेर के फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स

AI Master Class Workshop में आधुनिक फोटो एवं वीडियो एडिटिंग तकनीकों का मिला प्रशिक्षण

अजमेर। डिजिटल युग में तेजी से विकसित हो रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी क्षेत्र के पेशेवरों को जोड़ने के उद्देश्य से अजमेर फोटोग्राफर्स एंड वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन (जिला अजमेर) द्वारा ‘‘फोटो एवं वीडियो एडिटिंग AI मास्टर क्लास’’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  का सफल आयोजन होटल ब्राविया, पंचशील, अजमेर में किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक AI आधारित फोटो एवं वीडियो एडिटिंग तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश सोनी, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, अजमेर ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन का प्रमुख माध्यम बन चुकी है। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं और पेशेवरों के लिए नई तकनीकों का ज्ञान समय की आवश्यकता है। उन्होंने एसोसिएशन के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से लगातार नई तकनीकों को सीखने और स्वयं को समय के अनुरूप अपडेट रखने का आह्वान किया। कार्यशाला में विशेषज्ञ मेंटर मुकेश प्रजापति  ने Adobe Premiere Pro एवं AI आधारित Video Editing Workflow की विस्तृत जानकारी देते हुए वीडियो एडिटिंग को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने वाली आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। वहीं जय कुशवाह ने Adobe Photoshop AI की उन्नत सुविधाओं, प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग तकनीकों तथा AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया। दोनों विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न AI फीचर्स का प्रदर्शन भी किया। अजमेर फोटोग्राफर्स एंड वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन, जिला अजमेर जिलाध्यक्ष गुलशन प्रजापति ने बताया कि  कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने AI आधारित फोटो एवं वीडियो एडिटिंग के नवीनतम ट्रेंड्स, ऑटोमेशन टूल्स तथा प्रोफेशनल वर्कफ़्लो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उपस्थित फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बताया। कार्यक्रम के समापन पर अजमेर फोटोग्राफर्स एंड वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि, सभी मेंटर्स, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने भविष्य में भी तकनीकी नवाचार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment