
विधायक अनीता भदेल ने हरियालो राजस्थान अभियान में रोपे 2 हजार पौधे
और पढ़ें


जी , सुना क्या ?? इस्लामिक पाकिस्तान में सनातन आस्था के 5 धाम!
September 21, 2026



जी, सुना क्या ?? “मौका मिला… तो छा गए शुभदा के बच्चे!”
September 21, 2026

मतदान करने पहुंचे कांग्रेस पार्षद, पुलिस ने बस रुकवाई
September 21, 2026

जी,सुना क्या ?? सियासी शतरंज में BJP की ‘शह-मात’!
September 21, 2026

जी , सुना क्या ?? इस्लामिक पाकिस्तान में सनातन आस्था के 5 धाम!
September 21, 2026



जी, सुना क्या ?? “मौका मिला… तो छा गए शुभदा के बच्चे!”
September 21, 2026

मतदान करने पहुंचे कांग्रेस पार्षद, पुलिस ने बस रुकवाई
September 21, 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्षदों को खिलाई मिठाई
September 21, 2026

निगम के बाहर हंगामा भाजपा पार्षदों ने डाले वोट
September 21, 2026
अजमेर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शुक्रवार सुबह ब्यावर रोड स्थित कृषि उपज मंडी (अनाज मंडी) परिसर में ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। विधायक अनीता भदेल और जिला कलेक्टर लोक बंधु की मौजूदगी में करीब 2 हजार पौधे लगाए गए। अभियान में अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं, नगर निगम की टीम, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक अनीता भदेल ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ने पेड़ों के महत्व को पूरी दुनिया के सामने ला दिया। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना और उनकी नियमित देखभाल करना भी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पूरे जिले में तय लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण किया जा रहा है। कृषि मंडी का विशाल और सुरक्षित परिसर पौधों के विकास के लिए उपयुक्त है। यहां लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और मेंटेनेंस किया जाएगा ताकि आने वाले वर्षों में यह परिसर घने वृक्षों से आच्छादित होकर पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बन सके। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों का भी सफलतापूर्वक संरक्षण किया गया है और इस बार भी उसी तरह देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान निवर्तमान पार्षद रजनीश चौहान, राजेश घाटे सहित अन्य मौजूद रहे।