Toggle Test

Ajmer Mayor… Coundown Start 10 बजे शुरू होगा मतदान, भाजपा की अनामिका और कांग्रेस की किरण मैदान में

अजमेर। नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 सितम्बर सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा। भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस के किरण गढ़वाल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 80 पार्षद मतदान करेंगे। पूरे प्रदेश में अजमेर मेयर के चुनाव की बहुत चर्चा है। चुनाव के पहले 17 सितम्बर को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन को लेकर जारी noc को लेकर आपत्ति दी थी। इसके बाद प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा  की ओर से लगाई गई आपत्ति ख़ारिज कर दी। नेता अजमेर नगर निगम में कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा 32 पर है। 11 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। करीब 36 साल बाद अजमेर नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंची है। हालांकि मेयर का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को भी निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मेयर पद के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment