Trending Story
Advertisement

खाटूश्याम ने अपने दिव्यांग भक्तों पर की महर, अब वे आसनी से कर सकेंगे बाबा का दीदार

खाटूश्यामजी मंदिर में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए लगाई प्लेटफाॅर्म लिफ्ट

विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दिव्यांग भक्तों के लिए अच्छी खबर है. आगमी दिनों में बाबा श्याम के मंदिर में दिव्यांगों की राह और अधिक आसान होने वाली है. आपको बता दें कि आगमी दिनों में खाटूश्याम जी में भक्तों की सहूलियत के लिए अनेकों विकास कार्य किए जाएंगे. इससे खाटूश्याम जी में आने वाले दिव्यांग भक्तों को अब भीड़ से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा उनके लिए बैरियर फ्री सुविधा विकसित की जाएगी. इसके तहत दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में बिना किसी बाधा के प्रवेश और दर्शन की सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि इस अभी पहली लाइन में व्हीलचेयर के जरिए दिव्यांगों को विशेष दर्शन करवाए जाते हैं.

भीड़ के समय दिव्यांगों को होती है परेशानी

आपको बता दें कि खाटूश्याम जी मंदिर में मेले और विशेष आयोजन पर दिव्यांगों को बाबा श्याम के दर्शन करने में काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. विशेष अवसर पर कस्बे में जगह-जगह बैरिकेडिंग के चलते दिव्योंगो को खाटूश्याम जी मंदिर तक पहुंचने में ही काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. विशेष आयोजन के समय वाहनों को कई किलोमीटर पहले ही रोक लिया जाता है. इसके अलावा पहली लाइन में भी कई बार भक्तों की भारी भीड़ रहती है ऐसे में मंदिर के सेवादारों को भी दिव्योगों को व्हीलचेयर के जरिए बाबा श्याम के दर्शन करने पर दिक्कत आती है.

खाटू आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्लेटफाॅर्म लिफ्ट लगाई गई है। खाटू प्रदेश का दूसरा मंदिर है, जहां फ्लेटफाॅर्म लिफ्ट लगाई गई है। इसके लिए काफी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है। जनवरी 2000 में कनाड़ा की दिव्यांग मीनू संकद जयपुर बिड़ला मंदिर में दर्शन के लिए व्हीलचेयर पर आई थी। मंदिर के गार्ड ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया था कि व्हीलचेयर से मंदिर की पवित्रता भंग हो जाएगी।

यह खबर मैंने अखबार में पढ़ी तो बड़ा दुख हुआ। मेरा बेटा भी दिव्यांग हैं। मुझे लगा कि मीनू की जगह मेरा बेटा होता तो क्या होता? मैं जानकारी लेकर मीनू से मिलने होटल गया और उनसे कहा कि मंदिर में जरूर दर्शन कराऊंगा। कलेक्टर से बात की। उन्होंने तहसीलदार को लगाया। मंदिर ट्रस्ट कोलकाता से बात की। उन्होंने पालकी बनवाई गई। जिस पर ले जाकर महिला को दर्शन करवाए गए। कुछ दिनों बाद पता चला कि दिव्यांगों के लिए कानून भी है। इसकी स्टडी की और 2004 में हाईकोर्ट में याचिका लगवा दी। कोर्ट ने अादेश दिए कि सरकारी ऑफिस, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग व मंदिरों में दिव्यांगों के लिए प्लेटफार्म लिफ्ट होना चाहिए।

खाटू मंदिर ने कोर्ट में कहा-रैंप है… लेकिन वह सही नहीं था, दोबारा नोटिस दे प्लेटफाॅर्म लिफ्ट बनवाई

जेडीए ने कोर्ट में एफिडेविट पेश किया कि भविष्य में जो भी भवन बनेंगे, उनमें प्लेटफार्म लिफ्ट अनिवार्य किया जाएगा। लेकिन, सवाल यह था कि पुराने भवन व मंदिरों का क्या हाेगा। यह मामला विशेष उच्च न्यायालय पहुंचा तो देवस्थान विभाग, मोतीडूंगरी, सालासर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा व केलादेवी मंदिर सहित कई मंदिरों को नोटिस जारी हुए। खाटू मंदिर में पहले एक रैंप बना हुआ था, लेकिन वह दिव्यांगों के लिए सही नहीं था। खाटू मंदिर ने जवाब दिया कि उनके यहां प्लेटफाॅर्म लिफ्ट हैं। 2019 में कोर्ट ने मंदिरों को दोबारा नोटिस जारी किए। खोले के हनुमान जी जयपुर मंदिर में प्लेटफॉर्म लिफ्ट बनाया गया। अब खाटू में भी यह बन गया है। (जैसा दिव्यांग अधिकार महासंघ जयपुर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत भाई गोयल ने राजेश सिंघल को बताया।)

प्लेटफाॅर्म लिफ्ट क्या है और फायदा क्या? यह व्हीलचेयर लिफ्ट ही है। इसके जरिए दिव्यांग आसानी से भीड़ से बचते हुए मंदिर तक जा सकते हैं। खाटू मंदिर के ट्रस्ट ऑफिस के पास प्लेटफाॅर्म लिफ्ट बनाई गई है। यह सीधे गर्भगृह के पास तक जाएगी। इसके जरिए दिव्यांग के साथ एक केयर टेकर ही जा सकता है। भारत सरकार के अधिकृत एक्सेस ऑडिटर सुदीप गोयल ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के बाद अन्य मंदिरों में भी प्लेटफाॅर्म लिफ्ट बनाई जानी है।

दिव्यांगों के लिए अलग से रास्ता बन सकता है 
दिव्यांगों को बैरियर फ्री सुविधा के तहत खाटूश्याम जी कस्बे में अलग से एक रास्ता विकसित किया जा सकता है, जिसमें केवल दिव्यांगों को ही एंट्री मिलेगी. ऐसे में यहां आने वाले दिव्यांगों को काफी अधिक राहत मिलेगी. इस रास्ते के बनने से वे ट्रैफिक और भीड़ भाड़ से अलग आसानी से कुछ ही मिनटों में खाटूश्याम जी मंदिर पहुंच सकेंगे और बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावा भी खाटूश्याम जी में 3 करोड रुपए की लागत का एक विशाल प्रतीक्षालय बनाया जाएगा. इसमें एक साथ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. खाटूश्याम जी मासिक मिले और वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले में यह है प्रतीक्षालय भक्तों के लिए संजीवनी साबित होगा.

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu