लोगों ने किया हिम्मत को सलाम व्हीलचेयर पर बैठे शख्स ने की बंजी जंपिंग

असली तूफानी तो भाई ही कर रहा है’, व्हीलचेयर पर बैठे शख्स ने की बंजी जंपिंग, Video देख लोगों ने किया हिम्मत को सलाम

सोशल मीडिया पर एक विकलांग शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे बंजी जंपिंग करते दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस शख्स के हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

बंजी जंपिंग करते दिखा विकलांग शख्स

कहते हैं कि कोई भी इंसान बड़े से बड़े काम को अपनी हिम्मत से आसान कर सकता है। चाहे वह काम कितना भी मुश्किल क्यों ना हो। अब इस शख्स को ही देख लीजिए। जिसने एक ऐसा काम कर दिखाया जो उसके जैसे लोगों के लिए कतई मुमकिन और मुनासिब नहीं है। लेकिन बंदे की हिम्मत ही थी जो उसने खतरनाक एडवेंचर स्पोर्ट्स में भाग लिया और उसे बड़ी ही धैर्य से पेश भी किया। दरअसल, ये शख्स शारीरिक रूप से विकलांग है। शख्स व्हील चेयर के सहारे ही चल पाता है। फिर भी उसने इस हालत में हिम्मत दिखाते हुए बंजी जंपिंग की। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शख्स ने व्हीलचेयर पर की बंजी जंपिंग

शारीरिक अक्षमता के बावजूद भी इस शख्स ने अपना हिम्मत नहीं खोया और उसने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ही 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिग कर दिखाया। वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने शख्स के हौंसले को सलाम किया तो कई लोगों ने इस जानलेवा स्टंट पर सवालिया निशान भी खड़े किए। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने इस स्टंट को खतरनाक बताते हुए लिखा कि इस वीडियो को प्रमोट ना करें। नहीं तो इस शख्स को देख कई अन्य विकलांग लोग भी ऐसे स्टंट करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में लोगों की जान भी जा सकती है। एक अन्य यूजर ने शख्स के हौंसले और हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा- असली तूफानी तो यह भाई ही कर रहा है।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu