Toggle Test

Election Result… इस परिवार में आई तिहरी ख़ुशी, पहले सुनाई दी थी किलकारी, अब बजने लगे जीत के ढोल

किशनगढ़। 60 वार्डों वाली नगर परिषद में निर्दलीय किंगमेकर बन गए हैं। यहां सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनी है। बीजेपी को 29 सीट पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस 21 और निर्दलीय 10 वार्डों में जीते हैं। भाजपा को अपना बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों की जरूरत है। नगर परिषद के सभापति का पद अनारक्षित (ओपन) वर्ग के लिए तय है। उधर मदनगंज भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा ने वार्ड 19 से 102 वोट से जीत हासिल की है। उनके घर फिर खुशियां आई है। मतगणन के एक दिन पहले रविवार को राखी शर्मा के जुड़वा बच्चे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राखी शर्मा ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ा था। वे राजू शर्मा की पत्नी हैं। किशनगढ़ के 60 वार्डों के लिए 256 प्रत्याशी मैदान में थे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment