Toggle Test

अजमेर नगर निगम में पहली बार बन सकती है कांग्रेस की सरकार, निर्दलीयों की दरकार

अजमेर। नगर निगम चुनाव की परिणाम आने के बाद अब मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिलीं। पहली बार कांग्रेस का बोर्ड बन सकता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के वार्ड 4 की हॉट सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं मोनिका जैन  जीत गई। सबसे छोटी जीत वार्ड-26 में सुनील केन की हुए वे 4 वोट से जीते। सबसे बड़े अंतर से जीत वार्ड 7 से विवेक रावत की हुई। कश्यपी सांखला सबसे छोटी उम्र की पार्षद है। सबसे बड़ा दल होने के कारण कांग्रेस बोर्ड बना सकती है। हालाँकि उन्हें इसके लिए निर्दलीयों की जरुरत पड़ेगी। वहीँ प्रदेश और केंद्र में सत्ता पर काबिज़ भाजपा भी निर्दलीयों के संपर्क में है। वह कांग्रेस को क्लीन स्वीप नहीं करने देगी। कांग्रेस से वार्ड 69 की पार्षद  रश्मि शर्मा और वार्ड 24 की पार्षद रश्मि हिंगोरानी मेयर की दौड़ में सबसे आगे है। वहीँ भाजपा से अनामिका शर्मा, नलिनी शर्मा, रंजना सोनी का नाम चर्चा में है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment