Toggle Test

Good News…. 2 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रांची सहित कई शहरों तक जाना होगा आसान

अजमेर। अजमेर से अब झारखण्ड जाना आसान होगा। गाड़ी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर रविवार को 07.30 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09620, रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 4.10.26 से 29.11.26 तक रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह गाड़ी मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार,  टोरी, लोहरदगा व पिस्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस गाड़ी में 2 सैकण्ड एसी, 5 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होंगे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment