Toggle Test

अजमेर…. काउंटिंग सेण्टर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकृत लोगों को ही प्रवेश

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अजमेर नगर निगम के लिए डाले गए मतों की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुछ ही देर में शुरू होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मतगणना स्थल एवं पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक भवन पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों से केवल निर्धारित एवं अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऑब्जर्वर कक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मतगणना कार्मिकों, प्रत्याशियों के अधिकृत काउंटिंग एजेंट एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिसर में टेंट, छाया, पेयजल एवं कूलर की व्यवस्था की गई है। बैठने, पेयजल, नेटवर्क सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्क के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment