Toggle Test

मतगणना के मद्देनजर, इन 8 संस्थानों में आज छुट्टी

किशनगढ़, पुष्कर, नसीराबाद सहित छह नगर पालिकाओं के मतगणना केन्द्रों पर रहेगा अवकाश

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद किशनगढ़, नगर परिषद पुष्कर, नगर पालिका नसीराबाद, नगर पालिका पीसांगन, नगर पालिका सावर, नगर पालिका सरवाड़, नगर पालिका केकड़ी एवं नगर पालिका टांटोटी के लिए निर्धारित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थलों पर सोमवार, 14 सितम्बर को मतगणना आयोजित होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि मतगणना के दौरान अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं गणन अभिकर्ताओं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने संबंधित संस्थानों में 14 सितम्बर को अवकाश घोषित किया है। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने तथा संबंधित संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है। मतगणना के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कंवर लाल पाटनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किशनगढ़, खादी ग्रामोद्योग भवन पुष्कर, श्री गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद, पंचायत समिति पीसांगन, राजकीय महाविद्यालय सावर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़, राजकीय महाविद्यालय केकड़ी तथा राजकीय महाविद्यालय टांटोटी संस्थानों में अवकाश रहेगा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment