Toggle Test

मतगणना स्थल पर प्रतिबंधित है स्मार्ट वॉच सहित यह चीजें

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अजमेर नगर निगम के लिए डाले गए मतों की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुछ ही देर में शुरू होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों से केवल निर्धारित एवं अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों से केवल निर्धारित एवं अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऑब्जर्वर कक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मतगणना कार्मिकों, प्रत्याशियों के अधिकृत काउंटिंग एजेंट एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिसर में टेंट, छाया, पेयजल एवं कूलर की व्यवस्था की गई है। बैठने, पेयजल, नेटवर्क सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट नेटवर्क के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment