Toggle Test

RLP-AIMIM सियासत का नया समीकरण, एक मंच पर आये हनुमान बेनीवाल और असदुद्दीन ओवैसी

अजमेर। प्रदेश के निकाय चुनाव AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। उन्होंने  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में मंच साझा किया है। उन्होंने जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस के सामने तीसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा करने का ऐलान किया है। निकाय चुनाव से शुरू हुआ यह राजनीतिक साथ आगे विधानसभा चुनाव तक जारी रह सकता है। ओवैसी ने इसे राजस्थान की राजनीति में तीसरे विकल्प की शुरुआत बताया। वहीं हनुमान बेनीवाल ने कहा जयपुर की धरती से नई राजनीति का आगाज हो रहा है। दोनों नेताओं ने जयपुर के वार्ड 146 में AIMIM से प्रत्याशी फिरोज बानो के समर्थन में मंच साझा किया। ओवैसी ने कहा- लंबे समय से राजस्थान की राजनीति भाजपा और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब जनता के सामने तीसरा विकल्प देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने निकाय चुनाव को मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जहां RLP के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, वहां जनता उन्हें समर्थन दे। ओवैसी ने उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, सरकारी स्कूलों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment