अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र में रामगंज स्थित सब्जी मंडी में दुकान के सामने रखे आलू और प्याज के कट्टे चोरी करके ले गए। मामले के सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति तड़के करीब 3:23 बजे दुकान के सामने पहुंचकर वहां रखे आलू और प्याज के कट्टे उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। दुकानदार जगदीश कुमार खेताराम रामगंज थाने में सुचना देकर बताया कि उनकी दुकानके सामने आलू और प्याज के कट्टे रखे हुए थे। रात के समय अज्ञात चोर वहां पहुंचा और मौका देखकर एक कट्टा आलू तथा एक कट्टा प्याज चोरी कर लिया। इसके बाद वह दोनों कट्टे लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित को सुबह दुकान पर पहुंचने पर सामान गायब मिला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। इसमें चोर दुकान के सामने रखे कट्टे उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। दुकानदार ने पुलिस से चोर की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।






