अजमेर। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता के मार्गदर्शन में संचालित “नशा मुक्त अजमेर–स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” जनजागरूकता अभियान में जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिविल लाइंस में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
,मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि “Kick the Drugs, Pick the Sports” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण का एक दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है तथा यह न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार, समाज और अंततः राष्ट्र के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, नियमित दिनचर्या, शिक्षा और खेलकूद को अपनाएं तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के पास अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा देकर वे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नशे से दूर रहकर ही युवा अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष दिनेश मूरजानी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि आज के समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के सामने गंभीर चुनौती है इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम खेल, अनुशासित दिनचर्या सकारात्मक जीवन शैली है यदि युवा खेल के मैदान की ओर अग्रसर होंगे तो नशे जैसी बुराइयों से स्वत ही दूर रहेंगे तथा देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे अभियान के प्रथम चरण जयपुर और श्री गंगानगर में हुआ अब अजमेर में विभिन्न स्तरों पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है lराजस्थान कुलश्ती संघ द्वारा अजमेर की रस नंदा संस्थान को ₹2 लाख के कुश्ती मैट उपलब्ध कराये l कार्यक्रम में नाट्यकर्मी गोपाल बंजारा के नेतृत्व में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के दुष्परिणामों को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्कूलों में अनेक प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों ने नशा मुक्ति और खेलों के महत्व पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। यह अभियान निरंतर रूप से जिले के विभिन्न विद्यालयों में चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाया जा सके। अरविंद शर्मा, विक्रम सिंह, दिनेश मूरजानी ने विजेता विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभियान के अगले चरण में 6 अगस्त को सावित्री स्कूल मैं कुश्ती का भी आयोजन होगा एवं पुष्कर मैं पीएम श्री एफसीएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई l कार्यक्रम का संचालन राम जाट ने किया l कार्यक्रम में विक्रम सिंह, जवाहर स्कूल प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, राकेश यादव, श्रीराम जाट, प्रभात गुर्जर भरत सिंह, राधा कृष्ण सांगवा आदि उपस्थित थे l