Toggle Test

इशारों की ताकत… मूक-बधिर विद्यार्थियों ने इशारों से बताई अपनी समस्याएं, प्रिंसिपल निलंबित

अजमेर। जयपुर के आनन्दीलाल पोद्दार बधिर स्कूल में मूक बधिर विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया हैं । मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल भारत जोशी को निलंबित कर दिया है।  मूक-बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल में शौचालयों की बदहाल स्थिति, पीने के पानी की समस्या और भवन की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया था। दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने इशारों-इशारों में अपनी समस्या बताई थी। मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के लिए सीबीईओ ईस्ट की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर दिया है. रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” निलंबन अवधि के दौरान प्रिंसिपल का मुख्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर रखा गया है और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा. मामले में जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद सख्त एक्शन की संभावना है। उल्लेखनीय है पूर्व मुक्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी छात्रों से मुलाकात की थी।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment