अजमेर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी की ओर से अजमेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 127.74 किमी लंबाई की 106 सड़कों के निर्माण के लिए 7,308 लाख (73.08 करोड़) रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे उन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां सड़क संपर्क कमजोर रहा है। इन सभी कार्यों को सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर निगम अजमेर के माध्यम से निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र- 1180 लाख रुपए
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 27.50 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,180 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 12.60 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (550 लाख रु.) और 14.90 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (630 लाख रु.) शामिल हैं। इसमें पीपरोली से सेदरिया बालाजी (2 किमी, 87 लाख रु.), जाल का खेड़ा से हिंगोनिया (2.20 किमी, 95 लाख रु.), धोलाई से दयालपुरा (4 किमी, 174 लाख रु.), एमडीआर 154 से संदारी (2.30 किमी 98 लाख रु.), सराणा से बिलाड़ा (2.10 किमी, 96 लाख रु.), ढिगानिया से खीरियाँ (2 किमी, 76 लाख रु.), केकड़ी बाईपास से उगानखेड़ा (3.30 किमी, 144 लाख रु.), बिरला से चांदोलाई (3.50 किमी, 147 लाख रु.), प्रतापपुरा से चंडाली (2.50 किमी, 110 लाख रु.) एवं सनोदिया से जोताया सड़क (3.60 किमी, 153 लाख रु.) का निर्माण किया जाएगा।
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र – 1080 लाख रुपए
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 20.00 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,080 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 8.00 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (480 लाख रु.) और 12.00 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (600 लाख रु.) शामिल हैं। इसके तहत टिकावड़ा से बनेवड़ी जिला सीमा (3 किमी, 180 लाख रु.), केरिया से आकोड़िया (3 किमी, 180 लाख रु.), भोजियावास मोड़ से तिलोनिया (2 किमी, 120 लाख रु.), बांदरसिंदरी से गणेशपुरा (3 किमी, 150 लाख रु.), कुचिल से बांसड़ा मेहरान (2 किमी, 100 लाख रु.), गुर्जरवाड़ा से सरवर (4 किमी, 200 लाख रु.) एवं हरमाड़ा से नया गाँव (3 किमी, 150 लाख रु.) की सड़कें बनाई जाएंगी।
मसूदा विधानसभा क्षेत्र – 474 लाख रुपए
मसूदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14.35 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 474 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें ग्राम पंचायत भिनाय में रेबारियों की ढाणी से माता जी का खेड़ा मिसिंग लिंक सड़क (4.00 किमी, 180 लाख रु.) तथा नॉन-पैचेबल श्रेणी में बांदनवाड़ा भिनाय रोड से करोटी वाया प्रतापपुरा (5 किमी, 140 लाख रु.), नांदसी से काचरिया (4.20 किमी, 120 लाख रु.) एवं बांदनवाड़ा रोड से सरगांव (1.15 किमी, 34 लाख रु.) की सड़कें शामिल हैं।
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र-998 लाख रुपए
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 16.90 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 998 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 7.40 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (502 लाख रु.) तथा 9.50 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (496 लाख रु.) हैं। प्रमुख कार्यों में जोगियों के नाड़ा से कानजी की ढाणी रीछमालिया (1.50 किमी, 90 लाख रु.), कानपुरा से रामपुरा रोड (0.50 किमी, 37 लाख रु.), कानपुरा से मुंडोलाव रोड (0.70 किमी, 58 लाख रु.), कानपुरा से बनेवड़ी सीसी रोड (0.50 किमी, 40 लाख रु.), पीसांगन में रामद्वारा से रामपुरा बाबा सिगाड़ी रोड (1 किमी, 75 लाख रु.), मोतीपुरा स्कूल से भोमाजी का बाड़िया (1.50 किमी, 90 लाख रु.), केसरपुरा से एनएच-8 से ठाकुरों की ढाणी (1.50 किमी, 90 लाख रु.), कोटाज बाड़िया में सीसी सड़क (0.20 किमी, 22 लाख रु.), लामाना से अमरगढ़ (1.50 किमी, 99 लाख रु.), साम्प्रोदा से आकोड़िया (3 किमी, 110 लाख रु.), पीसांगन से जाटावास (3 किमी, 106 लाख रु.), हनुतिया से रतनपुरा सड़क मय पुलिया (0.50 किमी, 111 लाख रु.) एवं डूमाड़ा भावंता पीसांगन सड़क का शेष भाग (1.50 किमी, 70 लाख रु.) शामिल हैं।
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र-1,184 लाख रुपए
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 19.35 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,184 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसमें 7.35 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (550 लाख रु.) तथा 12.00 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (634 लाख रु.) शामिल हैं। इसके तहत सराधना गांव पोह-बावड़ी से सराधना डांग सीसी सड़क (1.50 किमी, 100 लाख रु.), ग्राम जाटिया में सिरोला केबिन से बरदा बेरी ढाणी तक डामर सड़क (1.50 किमी, 97.50 लाख रु.), बड़गांव में इंदिरा कॉलोनी होकर नए बड़गांव हटूंडी रोड तक डामर सड़क (2 किमी,140 लाख रु.), ग्राम रामनेर की ढाणी मंदिर से मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क (1 किमी, 75.64 लाख रु.), सोमलपुर सोकलिया माता मंदिर से बालाजी मंदिर (0.50 किमी, 80 लाख रु.), वार्ड 54 इंदिरा नगर में सीसी रोड मय नाली (0.85 किमी, 56.86 लाख रु.), तबीजी से नाहरपुरा वाया मियापुर (2.75 किमी, 120 लाख रु.), भदूण रोड से झपा की ढाणी (3 किमी, 135 लाख रु.), लिंक रोड सुधाबाय बांसेली वाया नेडलिया (2.15 किमी, 120 लाख रु.), रूपनगढ़ नया बस स्टैंड से नेशनल हाईवे (1 किमी, 47 लाख रु.), भवानीखेड़ा चौराहे से मानपुरा चौराहे तक वाया नरवर (1 किमी, 64 लाख रु.), लाडपुरा सड़क नाली निर्माण (0.10 किमी, 8 लाख रु.) तथा संपर्क सड़क खाजपुरा (2 किमी, 140 लाख रु.) का निर्माण करवाया जाएगा।