अजमेर। राज्य सरकार उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी की ओर से अजमेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 127.74 किमी लंबाई की 106 सड़कों के निर्माण के लिए 7,308 लाख (73.08 करोड़) रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे उन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां सड़क संपर्क कमजोर रहा है। इन सभी कार्यों को सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर निगम अजमेर के माध्यम से निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र-1201 लाख रुपए
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13.69 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,201 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें 5.77 किमी मिसिंग लिंक सड़कों (547 लाख रु.) तथा 7.92 किमी नॉन-पैचेबल सड़कों (654 लाख रु.) के कार्य शामिल हैं। इसमें वरुण सागर रोड गणेश मंदिर के पास से राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा मार्ग (0.40 किमी, 44 लाख रु.), लोहागल कुम्हार मोहल्ला (0.17 किमी, 18 लाख रु.), माकड़वाली क्षेत्र की सड़कें (32 लाख रु.), वरुण सागर से अजयसर सड़क (0.35 किमी, 59.91 लाख रु.), काजीपुरा तेजाजी मंदिर से रतन पाचूजी मकान तक व रिटेनिंग वॉल (0.35 किमी, 38.48 लाख रु.), रावत कॉलोनी बोराज में लिंक सड़कें (0.50 किमी, 36.16 लाख रु.) शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में ईदगाह गली नं. 02 में (0.150 किमी, 18 लाख रु.), खाटू श्याम कॉलोनी गली नं. 01 में (0.20 किमी, 21 लाख रु.) रातीडांग सरकारी स्कूल से नंदा जी के मकान तक (0.60 किमी, 53.450 लाख रु.), सूर्यनगरी कॉलोनी (0.25 किमी, 23 लाख रु.), वार्ड 67 रघुनाथ मार्ग 02 में (0.30 किमी, 20 लाख रु.), चूड़ी बाजार कृष्णा टावर वाली गली (0.25 किमी, 22 लाख रु.), वार्ड 75 करणी नगर में (0.35 किमी, 43 लाख रु.), वार्ड 74 साकेत कॉलोनी में (0.50 किमी, 30 लाख रु.), वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर में (0.45 किमी, 31 लाख रु.) व वार्ड 5 बजरंग कॉलोनी में (0.150 किमी, 15 लाख रु.) सड़कें स्वीकृत हुई हैं। नॉन-पैचेबल श्रेणी में हाथीखेड़ा मुख्य सड़क पर सीसी सड़क (0.50 किमी, 41 लाख रु.), बोराज मुख्य सड़क रिन्युअल (0.50 किमी, 55 लाख रु.), बस स्टैंड अंबेडकर सर्कल से अग्रसेन सर्कल (0.65 किमी, 55 लाख रु.), आनासागर सर्कुलर लिंक रोड (0.45 किमी, 30 लाख रु.), क्लॉक टावर थाने से पार्वती आयॅल मिल्स (0.40 किमी, 52 लाख रु.), वार्ड 3 कृष्णा विहार कॉलोनी में (0.75 किमी, 29.750 लाख रु.), पंचोली चौराहे से लक्ष्मी पैलेस में (0.50 किमी, 24.750 लाख रु.), रावत नगर मुख्य मार्ग (0.60 किमी, 54 लाख रु.), बांडी नदी से केसर स्वीट्स होकर शिव रेजीडेंसी (0.90 किमी, 91 लाख रु.), वार्ड 63 प्रताप नगर गेट से पुलिया (0.50 किमी, 17 लाख रु.), वार्ड 71 अर्बन हाट के पीछे(0.25 किमी, 19.50 लाख रु.), वार्ड 10 लोंगिया मोहल्ला (0.150 किमी, 12 लाख रु.), वार्ड 74 झूलेलाल पार्क की गलियां व गली न. 6 (0.57 किमी, 30 लाख रु.), वार्ड 68 हाथीभाटा मुख्य सड़क (0.40 किमी, 47 लाख रु.) एवं वरुण सागर रोड के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल (0.80 किमी, 96 लाख रु.) का निर्माण किया जाएगा।
अजमेर दक्षिण क्षेत्र – 1191 लाख रुपए
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 15.95 किमी लंबाई की 25 नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 1,191 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं का नवीनीकरण (1.50 किमी, 60 लाख रु.), ब्यावर रोड का नवीनीकरण एवं सब्जी मंडी से देवनारायण मंदिर तक चौड़ीकरण (1.00 किमी, 65 लाख रु.), बाबा रामदेव मंदिर से अमरचंद तंवर के मकान तक (0.30 किमी, 77 लाख रु.), कल्याणपुरा शमशान से स्कूल तक सीसी सड़क (0.45 किमी, 43 लाख रु.), वार्ड 34 एमएस ग्रीन गार्डन के पीछे (0.60 किमी, 50 लाख रु.), वार्ड 38, 39 नसीराबाद रोड धर्मेन्द्र मेहरा के मकान से बालूपुरा गांव तक नाली से नाली तक सड़क (0.95 किमी, 53 लाख रु.), वार्ड 51 लव कुश व जगदम्बा कॉलोनी मेन रोड (0.90 किमी, 65 लाख रु.), वार्ड 55, 56 गांधी नगर मोड़ से शमशान घाट तक सीसी सड़क (0.55 किमी, 56 लाख रु.), वार्ड 58 आनंद गार्डन क्षेत्र में सीसी सड़क (0.60 किमी, 37 लाख रु.), वार्ड 25 डीके पैलेस से राधा स्वामी सत्संग व वीर हनुमान मंदिर तक डामर सड़क (0.65 किमी, 62 लाख रु.), वार्ड 26 अजयनगर से फरीदाबाद (0.90 किमी, 47 लाख रु.), वार्ड 51 गंगा निवास में सीसी सड़क (0.46 किमी, 32 लाख रु.), वार्ड 28 न्यू गोविंद नगर गली नं. 11 तक (0.85 किमी, 33 लाख रु.), वार्ड 29 संस्कार कॉलोनी पुलिया से टेकड़ी तक (0.35 किमी, 55 लाख रु.), वार्ड 37 लवली हेयर सैलून के पास (0.43 किमी, 32 लाख रु.), वार्ड 37 राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज माखुपुरा की समस्त सड़कें (1.85 किमी, 70 लाख रु.), वार्ड 42 अंजता पुलिया शिव शक्ति मंदिर से अलवर गेट चौराहे तक (0.50 किमी, 61 लाख रु.), वार्ड 45 नारायण सिंह जी के मकान से रेलवे लाइन तक (0.35 किमी, 31 लाख रु.), वार्ड 46 शिव पार्वती गार्डन क्षेत्र (0.50 किमी, 40 लाख रु.), वार्ड 47 धोलाभाटा चौराहा बालाजी मंदिर से राजेश चौहान के मकान व चांद हलवाई क्षेत्र (0.39 किमी, 52 लाख रु.), वार्ड 52 अंबेडकर भवन से बालाजी मंदिर (0.33 किमी, 41 लाख रु.), वार्ड 53 नाहर का कुआं चौराहे से भेरूजी मंदिर (0.40 किमी, 41 लाख रु.), वार्ड 55 हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 3 पार्क से श्रीराम डेयरी (0.40 किमी, 37 लाख रु.), वार्ड 56 मुकेश टैंकर चौराहे से श्रीश्याम जनरल स्टोर (0.29 किमी, 21 लाख रु.) एवं वार्ड 57 लक्ष्मी विलास के सामने सीसी सड़क (0.45 किमी, 30 लाख रु.) का निर्माण होगा।






