Toggle Test

*ग्लैमर से जेल तक: कैसे एक्ट्रेस रान्या राव फँसी करोड़ों की सोने की तस्करी में*

 

 

 

साउथ सिनेमा की चमक-धमक में एक नाम जो अब विवादों में है – रान्या राव। कन्नड़ फिल्मों की यह एक्ट्रेस अब एक ऐसे मामले में उलझ चुकी हैं, जिसने उनके करियर को झटका दे दिया है। मार्च 2025 में दुबई से लौटते समय रान्या से 12.56 करोड़ रुपये का 14.2 किलोग्राम सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।

 

जब वह बेंगलुरु के केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल से गुजरने की कोशिश कर रही थीं, तो डीआरआई को उन पर शक हुआ। पूछताछ में वह घबरा गईं और तलाशी के बाद भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ।

 

बाद में उन्हें कोर्ट से डिफॉल्ट बेल तो मिल गई, लेकिन COFEPOSA जैसे कड़े कानून के तहत उन्हें हिरासत में ही रहना पड़ा। ये कानून सरकार को अधिकार देता है कि किसी व्यक्ति को तस्करी की आशंका के आधार पर बिना आरोप एक साल तक जेल में रखा जा सकता है।

 

एक समय फिल्मी पर्दे पर चमकने वाली रान्या की जमानत याचिका को दो बार स्थानीय अदालत और फिर कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी ठुकरा दिया। अब उन्हें पूरे एक साल तक जेल में रहना होगा – बिना किसी राहत के।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment