Toggle Test

शुभदा संस्थान के विद्यार्थियों की इस पहल की खूब हो रही सराहना

अजमेर। शुभदा संस्थान के बच्चों ने शुक्रवार को मतदान करके लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। संस्थान के बच्चों ने उत्साह से मतदान भी किया। लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। दिव्यांगों ने वैशाली नगर, भजनगंज, कोटड़ा, आदर्शनगर, बीके कौल नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित किया। लोगों को मतदान का महत्व बताया।संसथान अपूर्व सेन ने बताया कि युवाओं ने अपने हाथों की ऊँगली पर लगी स्याही बताई। यह बताते हुए उनका सन्देश साफ़ था की मतदान जरूर करे। अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। शहर की सरकार को चुनने में अपनी भागीदारी निभाएं। इस मुहिम में  सेजल सिंघल, हीरल आचार्य, रिषभ गुप्ता, चंदन कच्छावा, खुश गोयल, जूलियन एंथोनी, हनी, नयन, प्रीतम तम्बोली, धीरज मेहरा, कृष्णा, हर्षिता, भरत प्रजापत, धर्मेन्द्र, तरनजीत, दिव्य मंगलानी, संगीता मंगलानी, शिवानी ठीकर, कौशल सिंह, सौरभ बाकोलिया लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने शुभदा संस्थान की इस पहल की खूब सराहना की।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment