Toggle Test

मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में पहुंचे ATS कमांडो, जांचा चप्पा चप्पा

अजमेर। श्री मसानिया भैरव धाम मंदिर राजगढ़ परिसर का एटीएस टीम द्वारा सुरक्षा जायजा लिया । सुबह ATS कमांडो राजगढ़ पहुंचे। श्री मसानिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा पिछले कई वर्षों से भैरव धाम पर नशा मुक्ति महाअभियान चलाया जा रहा है एवं दिनोंदिन बढ़ती हुई राजगढ़ धाम की ख्याति और आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजगढ़ भैरव धाम को राजस्थान सरकार द्वारा अतिसंवेदनशील जॉन घोषित किया है। एटीएस अति. महानिदेशक दिनेश एम.एन. व महानिरीक्षक राजेश सिंह के आदेशानुसार प्लाटून कमांडर ताराचंद सांखला के नेतृत्व में समस्त ई.आर.टी कमांडो टीम ने मॉक ड्रिल की। टीम ने मंदिर परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तुरंत कार्यवाही की जा सके। साथ ही भैरव धाम परिसर में रहने वालों का परिचयकरण किया गया। पूर्व में भी समय-समय पर मसानिया भैरव धाम राजगढ़ मंदिर परिसर का एटीएस टीम द्वारा सुरक्षा जायजा लिया जाता रहा है और मॉक ड्रिल की जाती रही है। श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ जो कि काफी प्रसिद्ध व विश्वविख्यात धाम है, जहां पर प्रत्येक रविवार को हजारो श्रद्धालु देश-प्रदेश से दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के आधार पर इस राजगढ़ धाम परिसर अतिसंवेदनशील जॉन घोषित किया है। श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित ना हो जाए। इसके चलते सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान श्री मसानिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज भी उपस्थित रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment