Toggle Test

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक भदेल ने किया मतदान

अजमेर। नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को मतदान जारी है। विधरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओकर सिंह लखावत ने अपने अपने क्षेत्र के मतदानकेंद्रों पर मतदान किया मतदान के दौरान   कई जगह अव्यवस्थाएं और विवाद सामने आए। कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रह चुकीं द्रोपदी कोली बिना आईडी मतदान केंद्र पहुंचीं तो उन्हें वापस लौटना पड़ा। कुछ देर बाद मोबाइल में आईडी दिखाने पर उन्हें वोट डालने दिया गया। वार्ड 79 में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्षा के नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति वोट डाल गया। शिकायत पर केंद्र प्रशासन की ओर से शाम को वोट डलवाने की बात कही गई। इसी वार्ड के वृंदावन स्कूल केंद्र पर ईवीएम करीब 10 मिनट खराब रही और मतदाताओं की कतार लगी रही। वृंदावन स्कूल में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था थी, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के नहीं पहुंचने से परिजनों को ही उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाना पड़ा। इसी केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी पर मतदान केंद्र में प्रवेश कर माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया गया।  वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने मतदान किया। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment