Toggle Test

मतदान जारी जिले में 90 हजार से ज्यादा ने डाले वोट, दिव्यांगों ने भी उत्साह से किया मतदान

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के अन्तर्गत द्वितीय चरण के लिए मतदान शुक्रवार 11 सितम्बर को होगा। नगर निगम अजमेर में 80 वार्डों के लिए स्थापित 417 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इन पर 438039 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नगर परिषद किशनगढ़ के 60 वार्डों के लिए 126 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई है। यहां 126161 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर परिषद पुष्कर के 25 वार्डों में 26 बूथ स्थापित किए गए हैं। यहां मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पुष्कर में 17491 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निगम अजमेर – वोटिंग 63886 एवं 14.58 प्रतिशत मतदान नगर परिषद किशनगढ़ – वोटिंग 24384 एवं 19.33 प्रतिशत मतदान, नगर परिषद पुष्कर – वोटिंग 4308 एवं 24.63 प्रतिशत मतदान  अब तक 92578 लोगों ने मतदान किया। मतदान 15.92 प्रतिशत रहा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment