Trending Story
Advertisement

दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन, जांच कर दिए गए प्रमाणपत्र

दिव्यांग बच्चों के चयन के लिए लगेगा मेडिकल असेसमेंट कैंप

सोनभद्र। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जिले में मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसकी तिथि जारी कर दी गई है। इसके तहत जिनके पास अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं हैं, उन्हें अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर चयनित किया जाएगा। इसे लेकर बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल की गई है। हड्डी रोग, ईएनटी, नेत्र रोग सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।

 

बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि इन कैंपों में दिव्यांगता परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। 20 अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही, 3 सितंबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र नगवां, 20 को घोरावल तहसील, 24 सितंबर को उच्च प्रार्थमिक विद्यालय कोन पर शिविर लगेगा। आठ अक्तूबर को बीआरसी म्योरपुर, 15 को बभनी और एक नवंबर को ओबरा तहसील पर कैंप आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कैंप में ईएनटी सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र सर्जन, साइकोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी भी पात्र छात्र को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu