Toggle Test

दिव्यांग नवनीत मिश्रा को सरकारी दस्तावेज में मृत बताया गया है

दिव्यांग बोला- मैं जिंदा हूं, लेकिन सरकारी दस्तावेज में मृत:कुशीनगर में कहा- मेरे जैसे गरीब को रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कुशीनगर जनपद में एक 90% दिव्यांग व्यक्ति को दो साल पहले सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसकी पेंशन बंद कर दी गई। तब से वह व्यक्ति सिर्फ यह साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है कि वह जीवित है। मामला कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा विकासखंड क्षेत्र के जड़हा गांव का है।

लापरवाही से कागजों पर ‘मृत’ घोषित

कुशीनगर के बिशुनपुर विकासखंड अंतर्गत जड़हा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय नवनीत मिश्रा की है. अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के कार्यलय के चक्कर काट रहे हैं. जहां प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें दो साल पहले कागज पर मृत घोषित कर दिया गया था, कागज़ों में मृत और तस्वीरों में “जिंदा दिव्यांग यह वही नवनीत मिश्रा हैं, जो सरकारी रिकॉर्ड में मृत हैं.

विकलांग ऊपर से सिस्टम की मार

अब भला मृत व्यक्ति को पेंशन बंद या अन्य योजनाओं का लाभ कैसे मिले. बस यही नवनीत मिश्रा की समस्या है, एक तो दिव्यांग ऊपर से सिस्टम की मार. जो खुद दिव्यांग हो चुका है, 90 प्रतिशत दिव्यांग नवनीत मिश्रा दो वर्ष पहले विभागीय लापरवाही के चलते सरकारी रिकॉर्ड में भले ही ”मृत” घोषित कर दिए गए हों लेकिन नवनीत मिश्रा ने अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए लगातार अधिकारियों के कार्यलय के चक्कर लगा रहे हैं.

गांव निवासी नवनीत मिश्रा, जो जन्मजात 90% दिव्यांग हैं, को ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी मृत्युंजय कुमार गौतम ने वर्ष 2023 में विभागीय रिपोर्ट में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से उन्हें मिलने वाली दिव्यांग पेंशन भी बंद हो गई।

पिछले दो वर्षों में नवनीत मिश्रा डीएम ऑफिस से लेकर बीडीओ कार्यालय तक कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई। बुधवार को वे कलेक्ट्रेट में समीक्षा के दौरान मीटिंग सभागार के बाहर पहुंचे। वहां कई अन्य पीड़ितों के साथ नवनीत मिश्रा ने भी प्रभारी मंत्री से न्याय की मांग की।

“मैं जिंदा हूं… लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मरा हुआ दर्ज हूं। मेरे जैसे गरीब और दिव्यांग को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है,” नवनीत मिश्रा ने आंसू भरी आंखों से कहा।

इस मामले में जब जड़हा गांव के ग्राम विकास अधिकारी शंभू यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “ऐसे किसी लाभार्थी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।”

खुद को जिंदा सिद्ध करने दर-दर भटक रहे

नवनीत को मृत घोषित करने के बाद नवनीत की पेंशन भी रोक दी गई है. खुद को जीवित साबित करने के लिए नवनीत मिश्रा डीएम और बीडीओ कार्यालयों के चक्कर काटते रहे हैं. गांव के ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी मृत्युंजय कुमार गौतम द्वारा नवनीत को मृत घोषित करने की रिपोर्ट आज से दो साल पहले लगाई गई थी, जिसके बाद से नवनीत मिश्रा सरकारी तंत्र में खुद को जिंदा सिद्ध करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि नवनीत मिश्रा वर्षों से गांव में ही रह रहे हैं। सभी को उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी है।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment