Toggle Test

पुष्कर में हो रहा आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार- सुरेश सिंह रावत

पुष्कर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आधारभूत सुविधाओं एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। कुल ₹19 करोड़ 20 लाख 21 हजार की लागत के इन विकास कार्यों से विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बांगड़ में ₹14.94 लाख की लागत से नवीन कक्षा-कक्ष के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं राजकीय आवासीय आदर्श वेद विद्यालय, पुष्कर में ₹9.82 लाख की लागत से मरम्मत एवं शौचालय निर्माण कार्य तथा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, पुष्कर में ₹12.54 लाख की लागत से निर्मित नवीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया गया।  इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशव नगर, श्री स्वामी रणछोड़ दास उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसी बस्ती में ₹14.94 लाख प्रति विद्यालय की लागत से तीन नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, केंद्रीय पुष्कर में ₹42.74 लाख की लागत से निर्मित नवीन कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला एवं आर्ट रूम तथा ₹13.06 लाख की लागत से निर्मित दो शौचालय एवं प्याऊ का लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, प्रयोगात्मक अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे।  बांसेली क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र, बांसेली के नवीन भवन का ₹55 लाख की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया गया। नवीन भवन से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। राजकीय विद्यालय, कोठी (बांसेली) में ₹12.27 लाख की लागत से निर्मित नवीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया गया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसेली में ₹12.37 लाख की लागत से किए गए विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसेली में विधायक मद से ₹1.50 लाख की लागत से लाइब्रेरी के रंग-रोगन, मरम्मत, फर्नीचर एवं पुस्तकों की व्यवस्था से संबंधित कार्य भी किए गए। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं पठन-पाठन के लिए बेहतर वातावरण मिले| पुष्कर नगर परिषद क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत ₹16.88 करोड़ की लागत से निर्मित कुल 456 आवासों का लोकार्पण किया गया। इनमें 328 EWS एवं 128 LIG आवास शामिल हैं।  ये आवास आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का आधार बनेंगे। आवास के साथ बेहतर जीवन की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुष्कर में महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक स्थल पर ₹13.15 लाख की लागत से निर्मित बरामदे का लोकार्पण किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने शिक्षा, सामाजिक समानता एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को शिक्षा, समरसता एवं प्रगति की दिशा में प्रेरित करते हैं।  समारोह में नगर परिषद पुष्कर के निवर्तमान सभापति कमल पाठक, शिव स्वरूप महर्षि, वर्तमान उपसभापति भुवनेश पाठक, अरुण वैष्णव, जिला प्रवक्ता पुष्कर नारायण भाटी, जिला कार्यालय मंत्री अशोक पाराशर, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सेन, पार्षद मुकेश कुमावत, धर्मेंद्र नागोरा, महेंद्र सिंह खंगारोत, धीरज जादम, घनश्याम भाटी, लक्ष्मी पाराशर, कमल रामावत, संदीप पाराशर, श्री रोहन बाकोलिया, शंभू चौहान, हेमराज तेजी, अखिलेश पाराशर, देवांश पाराशर, वेदप्रकाश पाराशर, मोहन सिंह रावत, बन्ना सिंह रावत, कप्तान सिंह रावत, विजय सिंह रावत, लाभांशु वैष्णव, राजू गॉड, नोरत पाराशर, अंशुमान पाराशर, यश पाराशर, हरीश धौलपुरिया, ओम प्रकाश बाकोलिया, ओमप्रकाश चांदावत एवं मुकुल भाटी सहित अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन, पुष्कर के अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी, अजमेर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन रूपचंद मारोठिया, सर्किल विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दग्दी, माणक सिंह रावत, छोगालाल रावत, मालियान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ताराचंद भाटी, डॉ. जितेंद्र मारोठिया, आनंदीलाल भाटी, राहुल उबाना, नंदकिशोर कुंवाल, महेंद्र अजमेरा एवं गोपाल भाटी सहित नागरिक उपस्थित रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment