Toggle Test

जी,सुना क्या ?? रोहित और विराट पर भरोसा, ऋषभ बाहर ।

IND vs WI: रोहित-विराट पर भरोसा बरकरार, विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया घोषित; ऋषभ पंत बाहर

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की तस्वीर साफ हो गई है। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में जगह मिली है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम से बाहर हैं। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे और केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहित और विराट का टीम में बने रहना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2027 वनडे विश्व कप में अब लगभग एक साल का समय बचा है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम की भविष्य की वनडे रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

पंत बाहर, जुरेल को मिला मौका

टीम चयन में सबसे चर्चित फैसला ऋषभ पंत का बाहर होना है। विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को टीम में रखा गया है। वहीं युवा खिलाड़ियों पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। नमन धीर और आकिब नबी को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

जडेजा-सिराज भी टीम में

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव को स्पिन विभाग में जगह मिली है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे गेंदबाजों के कंधों पर होगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होनी है। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी।

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment