Toggle Test

चुनाव रिजल्ट के पहले किशनगढ़ की प्रत्याशी के घर आई दोहरी खुशियां

किशनगढ़। निकाय चुनाव के परिणाम 14 सितम्बर को आना है। चुनाव परिणाम के ठीक पहले एक महिला प्रत्याशी ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है। वार्ड-19 की निर्दलीय प्रत्याशी राखी शर्मा ने जुड़वा बच्चों के जन्म दिया है। राखी शर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा की पत्नी है। कहीं जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजने से प्रत्याशी के समर्थकों में ख़ुशी है। किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव में शहर के 60 वार्डों के लिए 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में होगा। राजकीय आर के पाटनी महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन और पुलिस ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। उधर अजमेर में जिला कलेक्टर लोकबंधु ने अजमेर के पोलोटेक्निक कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना से पहले रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने राजकीय पाटनी महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और स्ट्रांग रूम की निगरानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत पासधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी। स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment