Toggle Test

केसरिया बादशाह का 40वां गणपति महोत्सव, अजमेर में तैयारियां जोरों पर

केसरिया बादशाह का 40वां गणपति महोत्सव, अजमेर में तैयारियां जोरों पर

अजमेर। हिन्द सेवा दल एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले ‘केसरिया बादशाह 40वें गणपति महोत्सव’ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष भी गणपति महोत्सव का आयोजन गोल चक्कर, केसरगंज, अजमेर में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार गणपति स्थापना सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच की जाएगी। महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और गणपति भक्तों में उत्साह का माहौल है।

हिन्द सेवा दल के संस्थापक एवं अध्यक्ष आर.के. महावर ने बताया कि केसरिया बादशाह गणपति महोत्सव का आयोजन लगातार 40वें वर्ष किया जा रहा है। चार दशकों से चली आ रही यह परंपरा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुकी है।

उन्होंने अजमेरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

आयोजन स्थल: गोल चक्कर, केसरगंज, अजमेर
गणपति स्थापना: 14 सितंबर 2026, सोमवार
समय: दोपहर 1:30 से 2:00 बजे
संपर्क: 9887750940

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment