Toggle Test

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 लॉटरी लॉटरी आज से

अजमेर जिले की आज, संभाग के शेष जिलों ब्यावर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा कल से 

अजमेर, 22 जून। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए प्राप्त आवेदनों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से  23 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि योजना के अंतर्गत रेल एवं हवाई यात्रा के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में मुख्य चयन सूची के साथ-साथ समान संख्या में प्रतीक्षा (आरक्षित) सूची का भी चयन किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिक्त स्थानों को भरा जा सके। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत देश के 15 प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थलों की वातानुकूलित रेल यात्रा तथा नेपाल स्थित काठमांडू की हवाई यात्रा करवाई जाती है। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मई से 10 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अजमेर जिले की लॉटरी 23 जून को निकाली जाएगी, जबकि अजमेर संभाग के अन्य जिलों की लॉटरी प्रक्रिया 24 एवं 25 जून को संपन्न होगी।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment