Trending Story
Advertisement

किशनगढ़ में दिव्यांगजनों को बांटे सहायता उपकरण जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

किशनगढ़ में दिव्यांगजनों को बांटे सहायता उपकरण:191 लाभार्थियों को मिली व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और कृत्रिम अंग, 11 सितंबर को भी लगेगा कैंप

स्व. रतनलाल पाटनी की पुण्य स्मृति में आरके फाउंडेशन ग्रुप के सहयोग से लायंस क्लब किशनगढ़ क्लासिक और महावीर विकलांग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर आरके कम्युनिटी हॉल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

शिविर के मुख्य संयोजक राजेश पाटनी ने बताया कि इस चयन शिविर में कुल 41 ट्राइसाइकिल, 31 व्हीलचेयर, 28 जयपुर फुट, 55 कैलिपर, 30 बैसाखी एवं 6 कृत्रिम हाथ वितरित किए गए।

11 सितंबर को भी लगेगा शिविर

संयोजक निखिल सारडा और सुनील केजरीवाल ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ और पैर की आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही मशीनों की सहायता से अंग बनाकर लगाए गए। चूंकि, यह प्रक्रिया समय लेने वाली थी, इसलिए शिविर को 11 सितंबर को भी जारी रखा जाएगा।

शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ आरके ग्रुप के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग की और से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इन सभी अतिथियों ने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों से बात कर उनके हालात और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

शिविर का अवलोकन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, अशोक व सुरेश पाटनी, सीए सुभाष अग्रवाल, महावीर कोठारी, लायंस क्लब के उप प्रांतपाल निशांत जैन, पूर्व प्रांतपाल श्यामसुंदर मंत्री, दिलीप तोषनीवाल, संभागीय अध्यक्ष हरीश गर्ग, नगर परिषद आयुक्त सीता वर्मा, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर का अवलोकन किया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने इस शिविर को “ईश्वर सेवा का वास्तविक रूप” बताया। वहीं, अशोक पाटनी ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। परिषद आयुक्त सीता वर्मा ने महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

सम्मान और प्रोत्साहन

लायंस क्लब के प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने अपने उद्बोधन में “आओ खुशियां बांटें” प्रांतीय स्लोगन के तहत क्लब की सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की और क्लब किशनगढ़ क्लासिक को बधाई दी। उन्होंने अतिथियों को लायन पिन लगाकर सम्मानित किया।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu