Trending Story
Advertisement

अजय देवगन की फिल्म की धमाकेदार वापसी, संडे पर मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर तूफान”

एक्टर अजय देवगन के लिए यह साल फिल्मों के लिहाज से बेहतरीन साबित हुआ है। रेड 2 के बाद अब उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को भी सफलता मिल रही है। यह उनकी हिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है।

मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। धीमी शुरुआत मिलने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर यह रफ्तार पकड़ रही है। आइए जानते हैं कि 10वें दिन मूवी ने कुल कितनी कमाई की है।

रक्षाबंधन यानी शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का राज रहा। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म को सराहना मिल रही है। अब लग रहा है कि कमाई के मोर्चे पर भी मूवी कुछ बड़ा कर सकती है। वीकेंड शुरू होने के बाद इसे फायदा हुआ।

सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस केलक्शन

वर्किंग डे में अजय देवगन की मूवी को दर्शकों की कमी का सामना जरूर करना पड़ा है। खैर, वीकेंड पर मूवी की कमाई में सुधार हुआ है। खासकर सैयारा के तूफान के बीच फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी जगह बना पा रही है। दरअसल, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म का कोई भी सामना नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब सन ऑफ सरदार 2 ऐसा करने में काफी हद तक सफल होती नजर आई।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu