Toggle Test

ट्रक की चपेट में आने से कावड़िये की मौत, लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। वहीं छोटे भाई ने सड़क पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उसके हल्की चोटें आई हैं। घटना गेगल थाने के सामने सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। दोनों भाई पुष्कर से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। हादसा गगवाना के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। युवक की बॉडी ट्रक के टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गई। हादसे में किशनगढ़ निवासी शुभम राव (18) पुत्र शैतान राव की मौत हो गई। वहीं उसका भाई प्रदीप (15) घायल हो गया। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर शुभम और उसके छोटे भाई प्रदीप का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों भाई कांवड़ लेकर घर लौटते समय आपस में हंसी-मजाक करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से कुछ घंटे पहले का है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में ट्रक ड्राइवर लोगों के बीच घिरा हुआ है और वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है।  युवक के दोस्त देवराज ने बताया- 4 लोग मंगलवार को किशनगढ़ से कांवड़ लेने पुष्कर गए थे। रात को ही वे किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए। बुधवार सुबह गेगल के गगवाना के पास सीमेंट के कट्‌टों से भरे ट्रक ने दोनों भाइयों के टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। शुभम राव 9वीं क्लास में पढ़ता था। उसका छोटा भाई प्रदीप 8वीं क्लास में पढ़ता है।

 

Amit
Author: Amit

Leave a Comment