Toggle Test

अजमेर डिस्कॉम: प्रथम दिन 100 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सम्पन्न

टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने लिया भाग

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में टेक्नीशियन-III पद पर चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति हेतु आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया का शुभारंभ मंगलवार को विद्युत भवन, माकड़वाली रोड, पंचशील नगर, अजमेर में सफलतापूर्वक हुआ।
प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल (आईएएस) के निर्देशन में आयोजित काउंसलिंग के प्रथम दिन कुल 100 चयनित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित प्रथम दिवस की काउंसलिंग में टीएसपी क्षेत्र के सभी निर्धारित अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिससे चयन प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
निगम सचिव (प्रशासन) सीमा शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग प्रतिदिन दो चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पारी प्रातः 10:30 बजे तथा द्वितीय पारी दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होती है। प्रतिदिन लगभग 100 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जा रही है, जिनमें 50-50 अभ्यर्थियों को दोनों पारियों में बुलाया गया है। जॉइंट डायरेक्टर आर.के. अरोड़ा ने बताया कि शेष चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपनी निर्धारित रिपोर्टिंग तिथि एवं समय का पालन करते हुए आवश्यक मूल दस्तावेज, फोटो पहचान पत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा प्रवेश पत्र के साथ समय पर उपस्थित हों, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अजमेर डिस्कॉम द्वारा टेक्नीशियन-III भर्ती की काउंसलिंग प्रक्रिया 4 से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान कुल 498 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment