Toggle Test

54 किलो से अधिक भोजन भेंट किया

 

 

 शुभदा शक्ति न्यूज़। दिवाली पर घरों को रोशन करने और अपनों के बीच खुशियां बांटने की परंपरा तो हर साल निभाई जाती है, लेकिन इस बार रोटरी क्लब संयोजिता ने अपनी खुशियों में श्वान को भी शामिल किया। क्लब सदस्यों ने टोलफा (द ट्री ऑफ लाइफ फॉर एनिमल्स) पहुंचकर वहां रह रहे घायल, बीमार और बेसहारा पशुओं के लिए भोजन भेंट किया।क्लब की ओर से संस्था को 40 किलो डॉग फूड, 14 किलो कैट फूड और चावल दिए गए। दिवाली से पहले मिली इस खाद्य सामग्री से संस्था में आश्रय ले रहे पशुओं के भोजन की व्यवस्था में सहयोग मिलेगा।क्लब अध्यक्ष भारती प्रकाश ने कहा कि पशुओं के प्रति दया और संवेदनशीलता ही सच्ची मानवता है। घरों को रोशन करने के साथ इनकी जिंदगी में भी खुशियों की रोशनी लाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं, क्लब कोषाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने कहा कि दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है। इस बार क्लब ने उन जीवों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास किया, जो प्यार और अपनापन महसूस करते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी यादव, संगीता ब्रह्मवार, सुमन परिहार, राशिका महर्षि और अनुराधा शर्मा, ममता नटराजन, याशिका रांका आदि मौजूद रहीं। 

shubhda Shakti
Author: shubhda Shakti

Leave a Comment