अजमेर। नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 सितम्बर को पार्षदों की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्षद पंचशील स्थित नगर निगम कार्यालय में मेयर पद के लिए मतदान करने पहुंचे। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी किरण गढ़वाल सहित कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद मतदान करने पहुंचे। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के कुछ पहले बस रूकवाई। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उलहाना दिया और मौके पर गहमा गहमी की स्थिति रही। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा सहित भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी बस में वोट देने पहुंचे थे । इस दौरान भाजपा पार्षदों के ज्यादा देर निगम में रुकने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने विरोध दर्ज कराया। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस के किरण गढ़वाल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 80 पार्षद मतदान करेंगे। पार्षदों का मतदान पूरा होने के बाद मत गणना होगी।




