Toggle Test

मतदान करने पहुंचे कांग्रेस पार्षद, पुलिस ने बस रुकवाई

अजमेर। नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 सितम्बर को कांग्रेस के पार्षद भी पंचशील स्थित नगर निगम कार्यालय में मेयर पद के लिए मतदान करने पहुंचे। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी किरण गढ़वाल सहित कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद मतदान करने पहुंचे। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के कुछ पहले बस रूकवाई। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उलहाना दिया और मौके पर गहमा गहमी की स्थिति रही। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा सहित भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी बस में वोट देने पहुंचे थे । इस दौरान भाजपा पार्षदों के ज्यादा देर निगम में रुकने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने विरोध दर्ज कराया। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस के किरण गढ़वाल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 80 पार्षद मतदान करेंगे। पूरे प्रदेश में अजमेर मेयर के चुनाव की बहुत चर्चा है। चुनाव के पहले 17 सितम्बर को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन को लेकर जारी noc को लेकर आपत्ति दी थी। इसके बाद प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की ओर से लगाई गई आपत्ति ख़ारिज कर दी। नेता अजमेर नगर निगम मेंअजमेर। नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 सितम्बर सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा। भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस के किरण गढ़वाल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 80 पार्षद मतदान करेंगे। पूरे प्रदेश में अजमेर मेयर के चुनाव की बहुत चर्चा है। चुनाव के पहले 17 सितम्बर को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन को लेकर जारी noc को लेकर आपत्ति दी थी। इसके बाद प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की ओर से लगाई गई आपत्ति ख़ारिज कर दी। नेता अजमेर नगर निगम में कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा 32 पर है। 11 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। करीब 36 साल बाद अजमेर नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंची है। हालांकि मेयर का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को भी निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मेयर पद के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा 32 पर है। 11 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। करीब 36 साल बाद अजमेर नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंची है। हालांकि मेयर का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को भी निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मेयर पद के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment