अजमेर। नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 सितम्बर सुबह 10 बजे मतदान शुरू होने के बाद भाजपा पार्षदों ने मतदान कर दिया। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा सहित भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी बस में वोट देने पहुंचे। इस दौरान भाजपा पार्षदों के ज्यादा देर निगम में रुकने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने विरोध दर्ज कराया। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस के किरण गढ़वाल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 80 पार्षद मतदान करेंगे। पूरे प्रदेश में अजमेर मेयर के चुनाव की बहुत चर्चा है। चुनाव के पहले 17 सितम्बर को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन को लेकर जारी noc को लेकर आपत्ति दी थी। इसके बाद प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की ओर से लगाई गई आपत्ति ख़ारिज कर दी थी।




