Trending Story
Advertisement

बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा: चीन निर्मित ट्रेनिंग फाइटर जेट स्कूल से टकराया, 19 की मौत, पायलट की भी गई जान

 

 

 

— बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब चीन निर्मित एक प्रशिक्षण लड़ाकू विमान माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 60 से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

 

बांग्लादेशी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान चीन का एफ-7 बीजीआई (F-7 BGI) फाइटर जेट था, जिसे नए पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया।

 

पायलट को बचाने की कोशिश नाकाम

 

विमान को उड़ाने वाले पायलट तौकीर इस्लाम सागर हादसे के वक्त जीवित थे। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

 

कैसे हुआ हादसा?

 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, उड़ान के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे स्कूल की दो मंजिला इमारत से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और स्कूल के भीतर भगदड़ मच गई।

 

हादसे ने उठाए सवाल

 

इतनी बड़ी दुर्घटना ने एयरफोर्स की ट्रेनिंग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण उड़ानों को रिहायशी इलाकों से दूर रखा जाना चाहिए था।

 

बांग्लादेश सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और कई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

 

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu