Toggle Test

भाजपा की ओर से अनामिका शर्मा ने भरा मेयर पद के लिए नामांकन

अजमेर। नगर निगम के मेयर पद के लिए आज नामंकन का आखरी दिन है। 16 सितम्बर को दोपहर भाजपा भाजपा की अनामिका शर्मा ने नामांकन भर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी उन्हें लेकर नामांकन भराने पहुंचे। पार्षद ऋतु रानी और भाजपा नेता गजेंद्र शर्मा भी साथ थे। अजमेर नगर निगम में कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा 32 पर है। 11 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। करीब 36 साल बाद अजमेर नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंची है। हालांकि मेयर का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को भी निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। मेयर पद के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मेयर पद के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। कांग्रेस से रश्मि शर्मा और रश्मि हिंगोरानी संभावित उम्मीदवार है। वहीं भाजपा से अनमिका शर्मा, नलिनी शर्मा उम्मीदवार हो सकती है। उधर कांग्रेस में मंगलवार को पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल ने समर्थन दिया। कैलाश कोमल निर्दलीय पार्षद चुने गए है। इससे पहले घनश्याम वर्मा, सूफ़िया कुरैशी ने भी पार्टी को समर्थन दिया।

 

Amit
Author: Amit

Leave a Comment