Toggle Test

दिव्यांग बच्चों संग वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सिंह ने बांटी जन्मदिन की खुशियां ।

दिव्यांग बच्चों की मुस्कान के बीच मनवीर सिंह ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर बांटी खुशियां

वरिष्ठ पत्रकार ने बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल, शुभदा के विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और पुनर्वास कार्यों को जाना

अजमेर। जन्मदिन का उत्सव उस समय और खास बन गया, जब खुशियां दिव्यांग बच्चों के साथ साझा की गईं। राजस्थान के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, ‘मन मंथन’ चैनल के प्रमुख एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चुंडावत ने अपना जन्मदिन शुभदा संस्था के दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया।

इस अवसर पर चुंडावत ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें मिठाई व चॉकलेट वितरित की। बच्चों ने भी पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ उन्हें तिलक लगाया और माला पहनाकर स्वागत किया। बच्चों की मुस्कान और अपनत्व ने जन्मदिन के इस आयोजन को यादगार बना दिया।

मनवीर सिंह चुंडावत ने बच्चों के साथ समय बिताया और संस्था की गतिविधियों को करीब से जाना। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चों को प्रशिक्षण, अवसर और प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास महत्वपूर्ण है।

इस दौरान शुभदा स्पेशल वर्ल्ड की निदेशक सुप्रभा कबिराज तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड रेशम भागचंदानी ने चुंडावत को शुभदा की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, थेरेपी, जीवन-कौशल और पुनर्वास के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है, ताकि उनकी क्षमताओं को विकसित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

मनवीर सिंह चुंडावत ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शुभदा शक्ति का उद्देश्य भी ऐसी संवेदनशील पहल और सकारात्मक प्रयासों को समाज के सामने लाते हुए—“दिव्यांगों को दुनिया और दुनिया को दिव्यांगों से जोड़ना” है।

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment