Toggle Test

कल खुलेगी 360 प्रत्याशियों की किस्मत, 80 बनेंगे पार्षद

अजमेर। नगर निगम चुनाव में भाग्य आजमा रहे 360 प्रत्याशियों की किस्मत कल 14 सितम्बर मतगणना के साथ खुल जाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोट की गणना होगी।

6 कमरों में होगी मतगणना

मतगणना 6 कमरों में एक साथ होगी और इसके लिए हर कमरे में छह से सात टेबल लगाई गई है। सबसे पहला रूझान साढे़ आठ बजे तक मिल जाएगा और दो घंटे में पूरा रिजल्ट मिल जाएगा। बता दें कि अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड है, इसमें कांग्रेस के 77 व भाजपा 79 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 204 है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर और आस पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। यहां पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा।

बदलेगी ट्रेफिक व्यवस्था

सीओ ट्रेफिक अंजू यादव ने बताया- मतगणना स्थल के आसपास यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। अजमेर में मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। भाजपा ने 36 व कांग्रेस ने 34 महिलाओं को टिकट दिए। सामान्य महिला प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम पर पार्टी व शहरवासियों की नजर रहेगी। वार्ड संख्या एक से 13 के 78 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 14-26 के 66 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण उपायुक्त (पुष्कर अनुभाग) शीला चौधरी को नियुक्त किया गया है। वार्ड संख्या 27-39 के 67 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार (भू-अभिलेख) रमेश वर्मा को नियुक्त किया गया है। वार्ड संख्या 40-52 के 58 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण तहसीलदार महेश शेषमा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 53-66 के 76 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजमेर पदमा चौधरी को नियुक्त किया गया है।वार्ड संख्या 67-80 के 72 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक कलक्टर मुख्यालय अजमेर दिव्या सोनी को नियुक्त किया गया है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment